भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता।कालीन नगरी में चल रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बीच कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कापियां जांची जाएंगी। जबकि श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही ने पांच साल बाद मूल्यांकन पर असहमति जताई। जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से एक केंद्र का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया। उक्त प्रस्ताव को परिषद से मंजूरी मिल गई है। मूल्यांकन की तिथि तय होने पर विभाग की ओर से परीक्षकों की तैनाती शुरू की जाएगी। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से चल रही हैं। करीब 80 फीसदी परीक्षा समाप्त हो गई है। अब बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की भी तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। सूबे के अलग-अलग जिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.