नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- त्रिनिदाद और टोबैगो के भारत स्थित उच्चायोग ने दिल्ली में देश का 50वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस समारोह में भारत के विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, कई राजदूत और राजनयिक, जीआरयूएलएसी देशों के प्रतिनिधि, कारोबारी, उद्यमी और अन्य खास मेहमान शामिल हुए। समारोह में भारतीय उद्यमी गगन धवन की नई किताब 'द न्यू मी 2.0' भी लॉन्च किया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो के भारत में हाई कमिश्नर चंद्रदत्त सिंह ने इस किताब का अनावरण किया।'द न्यू मी 2.0' किताब हुआ लॉन्च बता दें कि, यह किताब बेहतर जीवन और खुद में बदलाव से जुड़े आधुनिक तरीकों को भारतीय पारंपरिक ज्ञान और जीवनशैली से जोड़ती है। किताब में लंबे समय तक अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, ऊर्जा और अनुशासित जीवनशैली पर जोर दिया गया है। किताब में सात्विक भोजन, योग, प्राणायाम और रोजमर्र...