अररिया, जून 26 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। प्रसूता की मौत मामले में 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर के त्रिदेव नर्सिंग होम को सील करने तथा आरोपी चिकित्सक डॉ. अली अकबर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया है। जुर्माने की राशि जमा करने के लिए बैंक खाता संख्या भी उपलब्ध कराई गई है।

मामले की पृष्ठभूमि मामला बीते 16 जून की देर रात की है, जब फारबिसगंज स्थित त्रिदेव नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि चिकित्सक डॉ. अली अकबर ने ऑपरेशन कर मरीज की जान ले ली। हंगामे के दौरान चिकित्सक नर्सिंग होम से निकल गए थे।

नर्सिंग होम पर की गई कार्रवाई इस मामले को लेकर 17 जून के अंक में 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से खबर प्रक...