धनबाद, जून 5 -- भौंरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला श्मशान घाट के पास हुए दिलशाद अंसारी (24 वर्ष) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने गुरुवार को जोड़ापोखर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी। दिलशाद की प्रेमिका कोमल वर्णवाल ने अपने मंगेतर रोशन कुमार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसकी निशानदेही पर खून लगा चाकू, दिलशाद का मोबाइल और बाइक बरामद कर लिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी रोशन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- हत्या से पहले कैसर आलम को बंगाल बुलाया था बता दें कि 31 मई को कालीमेला श्मशान घाट के यात्री शेड से बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी ...