कटिहार, फरवरी 12 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड के रोशना बजार में आयोजित 10 दिवसीय श्री श्री 108 हवन त्रिकुण्ड यज्ञ एवं मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अमित साह, स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह एवं स्थानीय सरपंच रघुनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख सह यज्ञ समिति के महासचिव अमित साह ने बताया कि यह यज्ञ एवं मेला का पिछले 16 वर्षों से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष संतोष सुमन ने बताया कि यज्ञ में संतो के द्वारा प्रवचन,भावैया गान, रासलीला की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर मेला समिति के अनिल चौधरी, अरुण गुप्ता, अमित चौधरी, रवि गुप्ता, निपम उपाध्याय, देवा पासवान, छेदी अग्रवाल, दीपनारायण साह, शंकर चौधरी, कमल सिंह, शिसेन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...