त्रासदी से सबक: शाकंभरी में बाढ़ से मुकाबले को एसडीआरएफ संग उतरेगी फ्लड पीएसी
सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाकंभरी देवी सिद्धपीठ क्षेत्र में पिछले वर्ष आई बाढ़ और उसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन इस बार किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रशासन ने मानसून से पहले व्यापक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पहली बार एसडीआरएफ के साथ फ्लड पीएसी की तैनाती की जा रही है, जबकि पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए स्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सिद्धपीठ क्षेत्र में आठ कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। चौकी पर दो वायरलेस कर्मी चौबीस घंटे बाढ़ और जलस्तर की निगरानी रखेंगे। मंदिर परिसर में अलग से पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि चौकी और मंदिर के बीच लगातार पेट्रोलिंग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.