सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- रमेश कुमार परिहार। आम दिनों में सुबह होते ही भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चहल-पहल शुरू हो जाती हैं। नेपाल जाने वाले यात्रियों के वाहन, पर्यटकों की आवाजाही और भंसार कार्यालय में प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचने वाले लोगों से सीमा का माहौल गुलजार रहता है। नेपाल में बाढ़ के गंभीर हालात ने सीमा की तस्वीर बदल दी है। सीमा खुली है, पर बाढ़ के खौफ ने लोगों के कदम रोक दिए हैं। अब पहले जैसी भीड़ व वाहनों की आवाजाही नजर नहीं आ रही हैं। भंसार कार्यालय में भी भंसार कटवाने वालों की संख्या में कमी साफ दिखाई दे रहा हैं। नेपाल जाने की तैयारी कर चुके कई लोगों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम टाल दिया हैं। परिवार के साथ घूमने जाने वाले लोग खास तौर पर सावधानी बरत रहे हैं। जिन यात्रियों को नेपाल में कुछ दिन रुकना था, वे अब हालात सामा...