हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- राठ, संवाददाता। घर में ताला डालकर त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए किसान के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व पचास हजार कैश पार कर दिया। वापस लौटने पर पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। जरिया थानाक्षेत्र के करौंदी गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बंशीधर ने बताया कि वह गत 16 दिसंबर की रात परिवार के साथ मझगवां थानाक्षेत्र के बरेल गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में छत के रास्ते चोर मकान में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी खोलकर सोने की झुमकी, कंठी, जंजीर, चांदी की पायल और बिछुआ के साथ पचास हजार कैश चोरी कर ले गए। जब घर वापस आये तब चोरी की जानकारी होने पर होश उड़ गए। उसने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करता है। पीड़ित हरिश्चंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।...