अमरोहा, अप्रैल 17 -- बुधवार देर रात्रि नगर स्थित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के कीर्तन का आयोजन किया गया। वेद प्रकाश यादव द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद कीर्तन का शुभारंभ किया गया। कलाकार सौरभ मित्तल एवं राहुल दीवाना ने बहुत ही सुंदर तरीके से भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी। कीर्तन की समाप्ति पर भगवान शंकर की आरती की गई और उसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंगारों पर चल व कांटो में लेट भगवान भोलेनाथ की आराधना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...