सहारनपुर, अप्रैल 1 -- बेहट। शिवालिक पर्वत मालाओं के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा एवं विश्वास की मयार बह रही है। मंगलवार को चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं को अपार भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने तीन से चार घंटे लाइनों में चलकर महामाई की पुजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। विभिन्न देवी देवताओं से स्वरूप से सजी झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद बनी रही, इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। मंगलवार भोर होते ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का रैला पहुंचना शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। वाहनों की भीड़ के चलते कस्बे में भी जाम की स्थित बनी रही। ऐसी ही स्थिति मेला पार्किंग में भी देखने को मिली, यहां पार्किंग की जगह कम पड़ने...