महोबा, जनवरी 22 -- चरखारी। कोतवाली क्षेत्र के अनघौरा गांव में बहुजन समाज द्वारा तेहरवी भोज का विरोध किया गया है। गांव के सेवा निवृत्त शिक्षक घनश्याम प्रजापति की पत्नी के देहांत के बाद पिछड़ा वर्ग के लोगों ने त्रयोदशी को समाजिक कुरीति बताते हुए बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बैठक में संकल्प लिया गया कि गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम में न तो शामिल होंगे और न ही त्रयोदशी कार्यक्रम करेंगे। लोगों से भी इसमे सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...