लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में कृषि निदेशक के पद से डा. पंकज त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के कारण उप्र बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक त्रयंबक मणि त्रिपाठी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह नए कृषि निदेशक की तैनाती तक कार्यवाहक कृषि निदेशक के तौर पर कार्य करते रहेंगे। वहीं अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) के पद से अरविंद कुमार के रिटायर होने के बाद अपर कृषि निदेशक (भू.सं.) योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक (नियोजन) राम नारायन सिंह के रिटायर होने के चलते संयुक्त कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह को इनका अतिरिक्त कार्यभार व उप्र भूमि सुधार निगम के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार संयुक्त कृषि निदेशक (नियोजन) बलराम वर्मा को सौंपा गया है। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...