सीतापुर, फरवरी 26 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद में आगामी त्यौहारों को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, इसलिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, जिससे कि कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जनपद के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए। साथ ही नियमित गश्त बढ़ाई जाए। भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। डीएम ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि त्यौहारों से पहले साफ-सफाई अभियान चलाया जाए, नियमित कूड़ा उठान हो, नालियों की सफाई कराई जाए और पेयजल की व्यवस्था सुचारू र...