त्यौहार में अशांति फैलाने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी
हरदोई, मार्च 2 -- पाली, संवाददाता। होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी के आदेश पर रविवार को कस्बे में पैदल मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। एसओ सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली के अवसर पर शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पैदल मार्च बाजार, बस अड्डा चौराहा, बरगद तिराहा सहित पूरे नगर क्षेत्र में निकाला गया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज एसआई अवधेश सिंह, विपिन सिंह, अतुल शर्मा, कांस्टेबल तेजवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं तहसील क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.