अलीगढ़, फरवरी 23 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली सभागार में रविवार को रमजान व होली के त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र के लोगों से त्यौहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाए जाने का आह्वान किया। एसडीएम पारितोष मिश्रा ने कहा कि त्योहार पर कोई नई परंपरा न डालें, त्यौहार मनाने के दौरान डीजे की साउंड 60 डेसिमल से ज्यादा न रखें इसके साथ ही रात्रि के समय 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे का प्रयोग न करें। गैर परंपरागत जगह पर लाउड स्पीकर न लगाएं और होली परंपरागत स्थान पर ही रखें। सीओ महेश कुमार ने कहा किसी गांव में कोई शांति व्यवस्था संबंधी समस्या हो तो कोतवाली के नंबर पर सूचना दें समस्या का हल न होने पर उनको अवगत कराया जा सकता है। त्यौहारों के पर्व पर उपद्रवियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। कोतवा...