त्यौहार का असर, 12 बजे ही खाली हो गई जिला अस्पताल की ओपीडी
बरेली, मार्च 19 -- त्यौहार का असर, 12 बजे ही खाली हो गई जिला अस्पताल की ओपीडी बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल गुरुवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। नवरात्र का पहला दिन और रमजान माह की वजह से मरीजों की संख्या घट गई। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक 700 मरीजों का पंजीकरण हुआ। ओपीडी में भी अधिकांश चिकित्सकों के कक्ष खाली रहे। फिजिशियन डॉक्टर अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के आए। इसके साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव के चलते पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.