गौरीगंज, मार्च 13 -- संग्रामपुर। शुक्रवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में संभ्रांत लोगों के बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि नवरात्र, रमजान और ईद उल फितर का पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाएं। उन्होंने बताया कि हिन्दुओं के आस्था का पर्व चैत्र नवरात्र आगामी 19 मार्च से शुरू होगा जो 27 मार्च को हवन पूजन के बाद समाप्त होगा। वहीं रमजान व ईद-उल-फितर आगामी 19 मार्च से 21 मार्च के बीच तक मनाया जाएगा। सभी पर्व आस्था से जुड़े होते हैं। जिसे आपसी विश्वास और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में संगम शुक्ला, शिव पूजन तिवारी, मुहीनुद्दीन, मौलाना मुइद हाफिज, अब्दुल मुईद सहित कई धर्मगुरु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...