आगरा, मई 1 -- आगामी त्योहारों एवं मेलों के मद्देनजर आगरा कैंट स्टेशन एवं मथुरा जंक्शन पर संभावित भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से प्रबंधित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता एवं डीआरएम गगन गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सिविल पुलिस, जीआरपी, नागरिक प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रतीक्षा क्षेत्रों के माध्यम से पहुंच नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा स्टेशन परिसरों के भीतर एवं आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु एक व्यापक रणनीति तैयार करना था। विचार-विमर्श के दौरान प्रतीक्षा क्षेत्रों (होल्डिंग एरिया) के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- गोरखपुर आने वाल...