संवाददाता, सितम्बर 13 -- UP News: बड़े महानगरों में रह कर पढ़ाई या नौकरी करने वालों की लखनऊ घर वापसी इस दिवाली आसान नहीं है। त्योहार अभी दूर है लेकिन लखनऊ के लिए विमान किराया आसमान छू रहा है। मुंबई से लखनऊ के बीच फ्लाइट का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाएंगी, किराया बढ़ेगा। बड़ी संख्या में लखनऊ के युवा मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में नौकरी या पढ़ाई करते हैं। त्योहार पर वह अपनों के बीच लौटकर इसे मनाना चाहते हैं। इस बार उनकी मुश्किल बढ़ गई है। एयर ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, हवाई किराये में जिस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, वह हैरान करने वाली है। किराये की मौजूदा स्थिति आमतौर पर दिवाली से छह-सात दिन पहले देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार काफी पहले ही किराये में तेज उछाल आ गया है। मुंबई ही नहीं...