औरैया, फरवरी 25 -- औरैया, हिन्दुस्तान टीम। होली, ईद और रामनवमी पर्व तथा चल रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्र के अछल्दा, बेला और कुदरकोट थानों में अलग-अलग पीस कमेटी व डीजे संचालकों की बैठकें कर लोगों को नियमों का पालन करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी गई। अछल्दा में हुई बैठक को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने साफ कहा कि हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अछल्दा संवाददाता के मुताबिक थाना परिसर में थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और खुले स्थानों पर डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.