गंगापार, फरवरी 26 -- होली और माहे रमजान के बावजूद मांडा ब्लॉक के पास से मांडा खास काली मां चौराहे व पूरे मांडा खास ग्राम पंचायत की नालियां जाम हो जाने से सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। जबकि रोजेदारों व नमाजियों के अलावा ब्लॉक व थाने के ज्यादातर अधिकारी, कर्मचारी व फरियादी भी इसी चौराहे से प्रतिदिन गुजरते हैं। मांडा विकास खंड के मांडा खास ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के अभाव में गांव के सभी मोहल्लों व काली माँ चौराहे की नालियाँ बजबजा रही हैं। चौराहों और बाजारों में नालियों की गंदगी सड़कों पर फैली हुई है। निकटस्थ होली और माहे रमजान के बावजूद भी ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े मांडा खास ग्राम पंचायत के जाम नालियों की साफ सफाई नहीं हो पायी। प्रतिदिन मांडा खास स्थित सातों बहनों की मंदिर मेढ़ुली महारानी, काली मां मंदिर व सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.