मधेपुरा, फरवरी 27 -- चौसा, निज संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कर में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। बैठक में कहा गया कि त्योहार के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में एसडीएम ने कहा कि त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान इलाके में विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि शराब कारोबारी पर विशेष नजर रखी जाएगी। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि होली के दौरान असामाजि...