गाजीपुर, फरवरी 12 -- नंदगंज। स्थानीय थाना में बुधवार को आगामी त्योहारों, विशेषकर महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिवबरात और जुलूस के दौरान मर्यादा बनाए रखने और अश्लीलता से बचने पर जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार भाईचारे और प्रेम के वातावरण में मनाने चाहिए। उन्होंने शांति समिति रजिस्टर का अवलोकन कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष यादव, दीवान सुनील कुमार, ग्रामप्रधान और नगरवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...