फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। होली का त्योहार समाप्त होने के बाद अब परदेशी बाबुओं को वापसी की चिंता सताने लगी है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते प्रवासी कामगार ट्रैवेल ऐजेंसियों की ओर रुख करने लगे हैं। नतीजतन उन्हे बसों के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। होली के त्योहार पर अपनों के बीच त्योहार मनाने की आस परदेशी बाबुओं को गांव की ओर खींच लाई लेकिन त्योहार समाप्त हो जाने के बाद वापसी के लिए उन्हे परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पहले आने में फिर वापसी में उन्हे वेटिंग टिकट ही मिल पा रहे हैं जिसके चलते तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी हो रही है। मुम्बई में रहकर काम करने वाले अंकुश कुमार निवासी शाहपुर ने बताया कि वह त्योहार पर वापस आ गए थे लेकिन अब वाप...