रायबरेली, मार्च 6 -- रायबरेली। होली के त्योहार की छूट्टियों के समाप्त होते ही लोग अपने कार्य स्थलों को जाने के निकल पड़े हैं। इसके चलते बसों के साथ में ट्रेनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। आज शुक्रवार को यह भीड़ और बढ़ने के आसार हैं। रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक यात्री दिल्ली व कोलकाता जाने वाले थे। इस समय तीन जोड़ी स्पेशल ट्रे्रनों के संचालन के बावजूद किसी भी ट्रेनें में लोगों को बैठने के लिए कन्फर्म सीट नहीं मिली। इसके चलते लोगों ने जनरल डिब्बे का सहारा लिया। जो लोग किसी कारण से ट्रेन नहीं पकड़ सके वह बस का सहारा लेकर निकले। सिविल लाइन चौराहे बस के आते ही चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। बसों में बैठने की जगह नहीं मिलने पर लोग खड़े होकर अपनी यात्रा के लिए निकल पड़े। तत्काल टिकट को लेकर भी इस समय यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.