फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार को पूरे सदभाव और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां की गयी हैं। त्योहार पर शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी की जा रही है। होलिका दहन स्थलों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अपने भ्रमण पर जुट गयी है जिससे कि कहीं पर कोई माहौल खराब न होने पाये। अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है। होली पर अराजकता फैलाने वालों पर कड़े एक्शन की तैयारी की गयी है। इसके साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के शस्त्र लाइसेंस के वेरीफिकेशन का काम भी शुरू हो गया है। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण मनाये जाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही होमवर्क कर लिया गया है। सेक्टर और जोनल व्यवस्था पूरे जनपद में प्रभावी की जा चुकी है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों...