नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली में चार मार्च को बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। होली पर पहली शिफ्ट में बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। डीटीसी के अधिकारी के मुताबिक, दूसरी शिफ्ट में दो बजे के बाद बसों की आउट शेडिंग की जाएगी। हालांकि, दो बजे के बाद भी महज 25 फीसदी बसों का संचालन किया जाएगा। डीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रंग खेलने के दौरान बस यात्रियों की संख्या कम रहती है, इसकी वजह से बसों को रोजाना की तरह सुबह छह बजे नहीं संचालित किया जाएगा। दो बजे तक होली खेलने के बाद लोग अपने काम के लिए आवागमन करते हैं, इसके चलते 25 फीसदी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी डिपो प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। --- हेल्पलाइन नंबर 011-41400400 180...