संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नवरात्रि पर्व आगमन की आहट को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने कमर कस ली है। जल्द ही समूचे जिले में अभियान चला कर छापेमारी की जाएगी, ताकि लोगों को गुणवत्ता फलाहार मिल सके। शासन के निर्देश पर इसके लिए सहायक आयुक्त द्वितीय सतीश कुमार ने बेहतर कार्ययोजना तैयार की है।शासन की मंशा है कि लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिल सके, इसके लिए छापेमारी से लेकर लैब में परीक्षण तक का कार्य किया जाता है। समूचे जिले में व्रत रखने वालों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मुहैया करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। व्रत में सबसे अधिक घी, पापड़, फाफड़, कुट्टू का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा घी और दूध से बनी मिठाई का भी खूब प्रयोग किया जाता है। बाजार में बड़ी संख्या में मिलावट खोया क...