गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। होली के त्योहार पर अपने घर-परिवार के साथ रंगों की खुशियां मनाने के लिए सोमवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों का सैलाब नजर आया। बिहार, पूर्वांचल के अलावा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ रही। हालात ऐसे रहे कि प्रमुख ट्रेनों से लेकर होली स्पेशल ट्रेन तक में पैर रखने की जगह नहीं थी। यात्रियों को अपने सामान के साथ ट्रेन में चढ़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। होली पर अपने घर जाने के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। होली में अब दो दिन बचे हैं। सोमवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नज़र आई। गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी, काशी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.