चंदौली, मार्च 17 -- शहाबगंज। थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रहरी चौकीदारों एवं क्षेत्र के गणमान्यों की बैठक हुई। जिसमें चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाना स्तर पर देने के निर्देश दिए गए। वही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान किसी सूचना पर तत्काल उपलब्ध कराया जाय। ताकि त्वरित पहल किया जा सकें। इस दौरान रामदुलारे, चंद्रिका साहनी, रामलाल, सदाफल, सुभाष, जगरोपन, नंदू, रामनाथ भारती, रामनरेश, पेवारू आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.