फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 22 -- फर्रुखाबाद l होली के पर्व को लेकर नवाबगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नवाबगंज नगर व क्षेत्र के 186 निर्धारित स्थानों पर होने वाले होलिका दहन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3 निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल व होमगार्ड की तैनाती की गई है। संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों की निगरानी के लिए पुलिस की मोबाइल टीमें और पिकेट तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को भयमुक्त माहौल में पर्व मनाने की सुविधा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.