हापुड़, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्यौहार ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्योहार को आपसी भाईचारे, एकता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, धर्मगुरु और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने कहा कि ईद उल अजहा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों सहित सभी प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी और पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी ...