मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार के बाद गुरुवार को शहर की सड़कों पर कचरे का अंबार लगा रहा। गली-मोहल्लों से लेकर मेन रोड तक गंदगी फैली हुई थी। अधिकतर जगहों पर कचरे का उठाव नहीं हुआ। कई जगहों पर होलिका दहन के बाद मौके पर राख, लकड़ी व अन्य सामान होने से विशेषकर चौराहों पर आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।बह्मपुरा, जूरन छपरा, इमलीचट्टी, मिठनपुरा, मोतीझील, रामबाग रोड, मरीन ड्राइव रोड, पड़ाव पोखर, झिटकहियां, आमगोला, पक्की सराय रोड, खादी भंडार रोड, नकुलवा चौक, सादपुरा गुमटी रोड व अन्य इलाकों में सड़कों पर गंदगी से लोग परेशान रहे। होली के मौके पर अतिरिक्त ड्यूटी के बदले विश्राम की पुरानी परंपरा के तहत अधिकतर कर्मी काम पर नहीं पहुंचे। निगम क्षेत्र के अंतर्गत 49 वार्डों से जुड़ी सफाई व्यवस्था में 800 से अधिक कर्मी तैनात हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.