बुलंदशहर, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के बाद शनिवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित अन्य शहरों के लिए वापसी करने वाले नौकरीपेशा व दैनिक यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते सुबह से ही रोडवेज से लेकर निजी बसों में यात्रियों के बीच सीटों को लेकर अफरा-तफरी देखने को मिली। बसों में यात्रियों को धक्का-मुक्की के साथ यात्रा करने को मजबूर रहे। शहर के खुर्जा बस अड्डा, भूड़ चौराहा, मेरठ रोड, तहसील बस स्टैंड समेत अन्य सड़कों पर सुबह तड़के से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या के आगे रोडवेज की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। जैसे ही कोई बस स्टैंड पर आकर रुकती, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मच जाती। बसों में चढ़ने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। रोडव...