मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। होली पर्व बीतने के बाद अब परदेश से घर आए लोग वापस अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। मऊ जंक्शन और रोडवेज डिपो पर भारी भीड़ उमड़ रहीं है। यात्रियों भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सभी सीटें फूल चल रहीं है। वहीं बसों में भी जगह नही मिल रही है। ऐसे में यात्री बसों में खड़ा होकर तो ट्रेनों के पावदान और शौचालय में बैठकर सफर कर रहें हैं। भीड़ अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बसें भी कम पड़ जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर और वाराणसी रुट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...