फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर लजीज व्यंजनों का सेवन लोगों को भारी पड़ गया। लोहिया अस्पताल में सोमवार को अचानक मरीज टूट पड़े। इसमें अधिकतर मरीज पेट दर्द, बुखार, दस्त की चपेट में आये थे। पर्चा काउंटर पर भी भारी भीड़ जुटने से धक्का मुक्की हो गयी। डॉक्टरों को भी जल्दी दिखाने के चक्कर में मरीजों की एक दूसरे से नोकझोंक हुयी।त्योहार के बाद अचानक विभिन्न तरह के रोगों का इजाफा हो गया है। लोहिया अस्पताल में सुबह पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही विभिन्न क्षेत्रों से आये मरीजों की भीड़ टूट पड़ी। जैसे ही पर्चा कांउटर खुला कि मरीज पर्चा बनवाने को आपस में धक्का मुक्की करने लगे। इस पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभालकर लाइन को व्यवस्थित कराया। पर्चा बनने के बाद जब डॉक्टरों को दिखाने की बारी आयी तो यहां पर भी अ...