हरदोई, मार्च 20 -- पिहानी। शनिवार को ईद त्योहार के चलते शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़ रही। आलम यह हुआ कि शाम को तीन बंदर पार्क के पास चौपहिया व दोपहिया वाहनों के चलते जाम लग गयी। लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। पैदल निकलने वालो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल बाजार का मुख्य मार्ग और बाजार होने के कारण त्योहारों पर तीन बंदर पार्क के आसपास भीड़भाड़ रहती है। शुक्रवार को भी भीड़ और वाहनों के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा, करीब दस मिनट तक लोग फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...