फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। त्योहार की भीड़ के बीच ट्रैफिक का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। रविवार को फतेहगढ़ के मुख्य बाजार में कोतवाली से लेकर चौराहे तक महाजाम लग गया। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ट्रैफिक पुलिस आस पास कहीं नजर नहीं आयी। ऐसे में लोग जाम मे फंसकर परेशान हो गये। होली का त्योहार नजदीक है। इसके बाद भी ट्रैफिक की व्यवस्थायें ठीक नहीं की गयी हैं। इससे जाम लग रहा है और खरीददारी को आ रहे लोग इसमें फंसकर परेशान हो रहे हैं। पुलिस भी इस ओर गंभीर नहीं हो रही है। फतेहगढ़ कोतवाली से चौराहे तक का मुख्य बाजार है। इसमें शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी खरीददारी करने आते हैं। फुटपाथ पर भी दुकाने सजी हुयी हैं। रेहड़ी पर भी कारोबार हो रहा है। इसके चलते जाम की समस्या और बढ़ गयी है। अब जब तयोहार पर भीड़ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.