सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। त्योहार की आड़ में अश्लीलता फैलाने, महिलाओं से अभद्रता करने या फूहड़ प्रदर्शन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें लोटन थाना परिसर में होली पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने कहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं, अतः शोर-शराबे और तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उलंघन करने वाले डीजे संचालकों पर केस दर्ज कर सामान जब्त किए जाएंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे में हुड़दंग करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.