सोनभद्र, फरवरी 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। होली, रमजान और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आरपी सिंह ने पुलिस लाइन चुर्क सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों और परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने होली और रमजान के मद्देनजर संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने, शांति समिति की बैठकें कराने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा। बोर्ड परीक्षाओं को...