त्योहार और उत्सव से अपनी संस्कृति संरक्षित होती है : अनिल
गाजीपुर, अगस्त 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। आरएसएस की ओर से रक्षाबंधन उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महुआबाग स्थित कान्हा हवेली के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल रहे। उन्होंने कहा कि यह सभी सनातनियों का सौभाग्य है कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। इन्हीं पर्वों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराएं संरक्षित रहती हैं। हमारे पूर्वजों ने हमें विराट सांस्कृतिक परंपरा विरासत में दी है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज देश में सनातन का ज्वार दिखाई पड़ रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सनातन संस्कृति का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस सांस्कृतिक जागरण को और मजबूती देने का संकल्प लेना चाहिए। अपने व्यवहार और जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.