लखनऊ, सितम्बर 20 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश मंदिरों, रामलीला स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों पर सफाई का जोर लखनऊ प्रमुख संवाददाता नवरात्रि और दशहरा सहित अन्य बड़े त्योहारों को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने शहर में विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत, प्रमुख मंदिरों, रामलीला स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों और गोमती नदी के घाटों के साथ उनके पहुंच मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि इन आयोजनों के दौरान कूड़ उसी समय उठाया जाए। इसके अलावा, सड़कों पर जल-जमाव की समस्या से बचने के लिए नाल...