त्योहारों से पहले महंगाई की मार, सीधे 9 रुपये बढ़े दूध के दाम; कब से लागू नई कीमतें?
मुंबई, अगस्त 28 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आम लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई में 1 सितंबर से दूध की थोक कीमत में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने जा रही है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद ताजा भैंस के दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।1 सितंबर से लागू होगी नई कीमत मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के फैसले के मुताबिक, नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू होगी और 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। यानी मुंबईकरों को अगले करीब छह महीने तक बढ़ी हुई कीमतों पर दूध खरीदना पड़ेगा। इसके बाद कीमतों की दोबारा समीक्षा की जाएगी। इससे पहले फरवरी 2026 में दूध का थोक भाव 91 रुपये से बढ़ाकर 93 रुपये प्रति लीटर किया गया था। अब एक बार में 9 रुपये की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.