रामपुर, मार्च 3 -- त्योहारों को देखते हुए शाहबाद में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर सख्ती का संदेश दिया। मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। मार्च का नेतृत्व उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात है और रात में गश्त व चेकिंग तेज कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। भुड़ासी गांव में बैठककर ग्रामीणों से अपील की। वहां भी पैदल मार्च किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.