शामली, मार्च 2 -- आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। सोमवार को एसपी एनपी सिंह द्वारा थाना कैराना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च का उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा होलिका दहन एवं होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना रहा। इस दौरान एसपी ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर अपील की कि होलिका दहन एवं होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों को विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.