सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान किसी भी मरीज को असुविधा न हो और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जिलाधिकारी ने सभी 24 घंटे रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नगर निकायों को साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्योहारों के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए...