शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- थाना परिसर में बुधवार को पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया। सीओ ने जनप्रतिनिधियों से किसी भी विवाद या आशंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा है, इसे कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है। नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने होलिका दहन स्थलों से जुड़े भूमि विवाद समय से बताने को कहा। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को त्योहारों में सतर्क व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...