पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पर्व-त्योहारों के साथ- साथ अभी मांगलिक आयोजनों का मौसम चल रहा है। इस बार रमजान के साथ होली मनेगी। फिर होली के बाद शादी- विवाह से लेकर अन्य मांगलिक कार्यक्रम का लगन तेज हो जाएगा। पर्व- त्योहारों के साथ- साथ मांगलिक कार्यक्रम के लगन को लेकर मिठाईयों एवं खोआ तथा पनीर जैसे दुग्ध उत्पादकों की डिमांड काफी तेज है। इन सामग्रियों की जितनी तेज डिमांड है, उतनी ही शिकायत इनकी गुणवत्ता को लेकर है। कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने की चाहत में इसके कारोबारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंगाल की मिठाईयों का जिले के बाजार में काफी क्रेज है। कुछ को छोड़ बंगाल से मंगाई जा रही मिठाई की गुणवत्ता हमेशा हाशिये पर होती है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही मिठाईयों एवं खोओं ...