महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली, ईद सहित आगामी पर्वों को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीना ने पीस कमेटी की बैठक ली। विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ हुई बैठक में सभी से त्योहारों में शासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई। ताकीद की गई कि किसी भी हाल में कोई नई परंपरा की शुरुआत करने की कोशिश न करे। डीएम ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइंस का अनुपालन करें। किसी भी दशा में गैर परम्परागत आयोजन/जुलूस को आयोजित न करें। आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पूर्व में ही कर लें क्योंकि जुलूस/कार्यक्रम में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पूर्ण जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। ...