कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर आज रेंज के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अफसरों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करेंगे। हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि सभी एसपी को त्योहार में सुरक्षा और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि होली, रमजान और रामनवमी के मद्देनजर बोकारो प्रक्षेत्र के तहत आनेवाले सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान कई दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे। कहा कि सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जो जानकारी मांगी गई है उसकी भी समीक्ष आईजी सुनील भास्कर की ओर से की जाएगी। आईजी की ओर से बताया गया कि आमलोगों क...